नेशनल आईएफक्यूएम सिम्पोजियम के तीसरे संस्करण का आयोजन 5–6 अक्टूबर को

Share

नई दिल्ली, 03 सितंबर । देश के सबसे बड़े उद्योग जगत के नेतृत्व वाले क्वालिटी फोरम इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) द्वारा नेशनल आईएफक्यूएम सिम्पोजियम के तीसरे संस्करण का आयोजन 5–6 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के ताज पैलेस में होगा।

क्वालिटी फोरम आईएफक्यूएम सिम्पोजियम 2026 का तीसरा संस्करण नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस में 5–6 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें छह ग्लोबल कीनोट्स, 25 से अधिक सेशंस होंगे। इस बार फार्मा तथा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस वर्ष सिम्पोजियम की थीम “क्वालिटी, इनोवेशन और एक्सीलेंस, बी द फोर्स मल्टीप्लायर” है।

सिम्पोजियम के आयोजन के बारे में अपने विचार साझा करते हुए आईएफक्यूएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं डायरेक्टर सौमित्र भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा, “विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ये जरूरी है कि क्वालिटी और इनोवेशन देश के लिए फोर्स मल्टीप्लायर बनें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के सबसे वरिष्ठ उद्योग नेता, दुनिया के प्रमुख क्वालिटी विशेषज्ञ, पॉलिसीमेकर्स और शिक्षाविद शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में 25 से अधिक सेशंस होंगे। इनमें कीनोट्स, फायरसाइड कन्वर्सेशन, विभिन्न क्षेत्रों पर गहन चर्चा और अलग-अलग विषयों पर आधारित सेशंस भी शामिल होंगे। इन सत्रों में ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, लेदर और मैन्युफैक्चरिंग में एआई जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। यह केवल आमंत्रण के आधार पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम है, जिसमें 300 से अधिक सीईओ एवं सीएक्सओ, एमएसएमई क्षेत्र के प्रतिनिधि और 50 से अधिक शिक्षाविद और छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि आईएफक्यूएम का संचालन बोर्ड और गवर्निंग काउंसिल के द्वारा किया जाता है, जिसमें देश के प्रमुख इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हैं। वर्ष 2024 और 2025 के सफल आयोजनों के बाद इस बार 2026 के सिम्पोजियम में ऐसी नई और प्रभावी कार्यप्रणालियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो बड़े बदलाव ला सकती हैं। साथ ही सरकार, उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।