नालंदा, बिहारशरीफ 07 सितंबर ।निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी टाटा एआईए इंश्योरेंस कंपनी ने सोमवार को जिले के200 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होकर शिक्षकों ने कंपनी के प्रति आभार जताया और कहा कि सम्मान पाकर और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किया गया।
रीजनल मैनेजर भास्कर कुमार ने बताया कि सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कंपनी विभिन्न अवसरों पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती है। ब्रांच मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को समारोह का निमंत्रण दिया गया है। कंपनी, बीमा क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। कई आकर्षक स्कीमों के माध्यम से लोगों को बीमा का लाभ दिया जा रहा है। मौके पर कंपनी के एसएन सिन्हा, प्रवेश कुमार, सत्येन्द्र पासवान, रामफल पासवान, शिक्षक प्रदीप कुमार, मो. कमरुज्जमा, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार राय आदि मौजूद थे।