अनूपपुर, 17 सितंबर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में गुरूवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक, मेला ग्राउंड अमरकंटक सहित जिला मुख्यालय में भाजपा द्वारा आयोजित शिविरों में स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, युवाओं तथा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। विभिन्न शिविरों में कुल 110 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर जिला भाजपा कार्यालय में 29, भाजपा कार्यालय पुष्पराजगढ़ में 16, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय एवं अमरकंटक में 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर रत्नाकर झा एवं प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी ली तथा स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों को आगे आकर इस सेवा कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल ने किया। इस दौरान भाजपा संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां युवा मोर्चा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिसमे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, युवामोर्चा जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, प्रतीक गर्ग, गौरव सिंह बघेल, आशुतोष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेंद्र शुक्ला, दीपक यादव दीपक पटेल रंजीत सर्राती, आदित्य प्रताप सिंह, विकास ,साहू अजय वर्मा राहुल पाठक अक्षत सोनी राजकुमार गुप्ता शिव प्रताप राठौड़,बिजुरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र रिंकू शर्मा राजेश साहू अजीतसिंह,अनूपपुर चचाई मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, राजेश यादव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद यादव,सचिन पांडे, रोशन मिश्रा, संजय कुमार रजक ,रवि कुमार रजक ने रक्तदान किया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अनूपपुर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में 29 के साथ पुष्पराजगढ़ में 16 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।
शिविर में जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला और सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी एवं विनोद केवट, जिला मंत्री अमर सिंह राठौर, जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी एवं भारती केवट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मार्को, मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से सामाजिक सेवा के कार्यों में आगे आने की अपील की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है और कई बार किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रक्तदाताओं ने जिले के सभी स्वस्थ एवं पात्र युवाओं तथा नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की दिशा में किया गया छोटा सा प्रयास भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए बड़ा सहारा बन सकता है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी मेगा रक्तदान अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।