कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच एसएसपी चाैबे ने संभाली यातायात व्यवस्था

Share

नई टिहरी, 08 अगस्त । कांवड़ यात्रा चरम पर है। बड़ी संख्या में शिव भक्त जल भरने और अभिषेक के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में एसएसपी श्वेता चौबे ने कप्तान की भूमिका निभाते हुए पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभाली। उन्होंने जाम वाले स्थानों पर स्वयं पहुंचकर कराया यातायात सुचारू कराया। वहीं पौड़ी पुलिस से समन्वय बनाकर कांवड़ियों के रूट प्लान को लागू कराया।

शनिवार को एसएसपी श्वेता ने मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए उन्होंने स्वयं ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। एसएसपी श्वेता ने मुनिकीरेती, ब्रह्मानंद मोड़, खारा स्रोत, भद्रकाली व आसपास के प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां यातायात का दबाव एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।

वहां स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसएसपी श्वेता ने ढालवाला, भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए तपोवन, गरुड़ चट्टी के रास्ते नीलकंठ जाने वाले कांवड़ियों के रूट को प्रभावी ढंग से संचालित कराया। पौड़ी जिला पुलिस से समन्वय बनाकर टिहरी पुलिस इस यात्रा का सफल बनाने में जुटी है। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना टिहरी पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।