ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, कलेक्टर ने सुरक्षा और रखरखाव के दिए निर्देश

Share

बलरामपुर, 25 सितंबर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।

कलेक्टर ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव और संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।