सारण, 22 अगस्त ।जनताबाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरपुर कोठी ब्रह्मस्थान के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन को जब्त कर आठ चोरी के मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान दरौंधा थाना क्षेत्र के भीखा बांध निवासी सलामत हसन के पुत्र इमाम हसन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह पिछले दो वर्षों से मवेशी तस्करी के धंधे में शामिल है।
मामले में जनताबाजार थाना में बीएनएस तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।