आरजेएस एसोसिएशन के बेरीवाल अध्यक्ष, जीनवाल निर्विरोध महासचिव बने

Share

जयपुर, 22 अगस्त । राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारियों के संगठन चुनाव में अरुण बेरीवाल अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। उन्होंने 484 मतों में से 356 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं महासचिव पद पर पवन जीनवाल और कोषाध्यक्ष पद पर ज्ञानेन्द्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह कार्यकारिणी के सदस्य पद पर केदार नाथ, रजनीश, रविन्द्र प्रताप, श्रवण कुमार, स्वाति भगवती, मुकेश सांवरिया व अभिषेक भार्गव निर्विरोध निर्वाचित हुए।