सेंट्रल एकेडमी में राखी बनाओ-मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

Share

बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर गुरुवार को सेंट्रल एकेडमी स्कूल, कांके रोड में राखी बनाओ और मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चाें ने एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाईं।प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अमन ने बताया कि इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आराध्या (कक्षा 07)

और द्वितीय स्थान पर सबा (कक्षा 10), जबकि तृतीय स्थान पर अफ़िया (कक्षा 07) रही। सांत्वना पुरस्कार आरती (कक्षा 08), मंतशा (कक्षा 10) और सिमरन (कक्षा 08) को मिला।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बंका मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका और दीप कॉउचर बुटीक की संचालिका दीपा बंका शामिल हुए। इस अवसर पर दीपक बंका ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र और अटूट संबंध का त्योहार है जो समाज में आपसी सौहार्द्र और प्रेम बनाए रखने का संदेश देता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर एके रॉय, प्रिंसिपल मिस स्नेहा रॉय, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, अमित कुमार, विद्यालय में श्रावणी मजूमदार, मिस स्मिता प्रिया सरकार, दीपिका भट्टाचार्य, मिस अनिमा गुलाबी लकड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।