निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Share

शहर में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रामगढ़ ब्लॉक परिसर से शुरू होकर सुभाष चौक तक पहुंची। राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने यात्रा में भाग लिया। सुभाष चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग का प्रतीक है। उनका तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का आह्वान आज भी देशवासियों में राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा का संकल्प लेते हैं।

रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा राधा गोविंद स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल थेे।

इस यात्रा में डॉ संजय प्रसाद सिंह, इला रानी पाठक, रेखा बेदिया, जगेश्वर प्रजापति, रंजन फौजी, महेंद्र प्रजापति, शीतल सिंह, रूपा साहू,वरुण सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, राजेश ठाकुर, सुनील प्रसाद, शिव कुमार महतो, बबलु साव सहित अन्य शामिल थे।