आगरा , 01 अगस्त । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण में, मिट्टी पर ही सीधी पीसीसी डाले जाने, घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगाए गए हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण कार्य का एक वीडियो साझा करते हुए बटेश्वर महादेव मंदिर के सौंदरीयकरण और अतिरिक्त निर्माण के चल रहे बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्हाेंने कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही और आवाज उठाने वाले लोगों को धमकाया जा रहा है। अखिलेश यादव के आरोपों से बटेश्वर कॉरिडोर का मुद्दा राजनीतिक गलियारों में पक्ष और विपक्ष दोनों के मध्य एक चर्चा का बिषय बना, जहां एक और सत्ताधारी नेताओं ने से अखिलेश यादव की खीज बताया ताे वहीं सपा नेताओं ने अपने मुखिखा के आराेपाें का समर्थन किया है।