जिले की सिकटी थाना पुलिस ने सैदाबाद कॉलोनी वार्ड संख्या 12 में छापेमारी कर रोहित पासवान के घर से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की।जिसके बाद पुलिस ने कुटुंबगंज डिम्हिया भट्ठा रोड पर लावारिश खड़ी गाड़ी से शराब का खेप बरामद किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने चोरी की छिपाकर रखी गई पांच मोटरसाइकिल बरामद की।इस तरह पुलिस ने कुल 324 लीटर नेपाली शराब और पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।जानकारी सिकटी थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि मामले में परशुराम पासवान और रोहित पासवान की संलिप्तता पाई गई है और दोनों फरार हैं,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।