दतिया विधानसभा उपचुनावः माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण सम्पन्न - सरस जनवाद

दतिया विधानसभा उपचुनावः माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Share

दतिया, 26 जुलाई । मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, दतिया में माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रेक्षक विजय भारती की उपस्थिति में माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान केंद्रों पर निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात माइक्रो ऑब्जर्वरों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों से भली-भांति अवगत कराना था, ताकि दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 का मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।