पिछले 10 वर्षों में जेल से छुटे अपराधियों की करें निगरानी : एसपी - सरस जनवाद

पिछले 10 वर्षों में जेल से छुटे अपराधियों की करें निगरानी : एसपी

Share

पलामू, 17 जुलाई । पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग की। अपराध गोष्ठी में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और शाखा प्रभारी शामिल हुए।

एसपी ने बैठक में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण, कांड का अनुसंधान, अपराधियाें पर निगरानी, गश्ती दल को प्रभावि बनाने के लिए क्यूआर कोड स्कैन की व्यवस्था, लंबित वारंट-कुर्की का निष्पादन, लंबित कांडों का निष्पादन, मादक पदार्थों के अवैध रूप से खरीद बिक्री पर रोक, डायल-112, बीट पुलिसिंग एवं पूर्व माह में दिए गए एजेंडा बिन्दुओं पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा की।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को पिछले 10 वर्षों में जेल से छुटे अपराधियों विशेष कर लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी, गृह भेदन के अभियुक्तों का सत्यापन-निगरानी रखने के लिए दिशा निर्देश दिया।

साथ ही अगली माह होने वाली अपराध गोष्ठी में उपरोक्त कार्यों की समीक्षा किए जाने संबंधित दिशा निर्देश दिया गया और थाना प्रभारियाें को दैनिक रूप से अपने अधिनस्त कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यों को नियमित रूप से कराये जाने का निर्देश दिया गया।