बगहा में भाजपा ने 1,500 कार्यकर्ता को डिजिटल प्रशिक्षण दिया - सरस जनवाद

बगहा में भाजपा ने 1,500 कार्यकर्ता को डिजिटल प्रशिक्षण दिया

Share

पश्चिम चम्पारण(बगहा), 01 जुलाई । बगहा के नरायणापुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आज बुधवार को आयोजित बैठक में पार्टी के 1,500 कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के उपयोग में दक्ष बनाना तथा संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाना है।

बैठक में डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया, डिजिटल संचार, ऑनलाइन संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गयी। इससे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में सहायता मिलेगी।पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि समय के साथ डिजिटल तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से प्रशिक्षित होना आवश्यक है, ताकि संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें,जिसमें बगहा विधायक राम सिंह, मनोज सिंह , सतीश वर्मा,रितु जयसवाल, ओम निधि वत्य, वीरेंद्र तिवारी, श्री पंकज झुनझुनवाला, नागेंद्र साहनी, विमला देवी , विजया सिंह, विजय साहू, अमरेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।