कबीर के भजनों से गूंज उठा छोटी काशी मंडी, कबीर जयंती के उपलक्ष में निकाली शोभायात्रा

Share

मंडी, 27 जून । कवि संत कबीर की जयंती के उपलक्ष में शनिवार को मंडी में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें कबीरपंथियों के साथ शहर के गणमान्य लोग व कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनियिा भी शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने कबीर के भजनों से खूब रंग जमाया और शहर पूरी तरह से उनके भजनों से सराबोर हो गया। शोभायात्रा का जगह जगह तोरणद्वार लगाकर स्वागत किया गया व जगह जगह ठंडे मीठे पानी की छबीलें व भंडारों का आयोजन भी हुआ।