कवर्धा के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में भगवान के मुकुट की चोरी - सरस जनवाद

कवर्धा के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में भगवान के मुकुट की चोरी

Share

कवर्धा, 30 जून । छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) शहर में रेवाबंध तालाब के पास स्थित प्रसिद्ध नवीन बाजार हनुमान मंदिर में भगवान बजरंगबली का चांदी का मुकुट चोरी होने की घटना सामने आई है।

शहर कोतवाली पुलिस ने बताया है कि सोमवार रात लगभग सात बजे मंदिर में नियमित आरती और पूजा-पाठ संपन्न हुआ था। इसके बाद करीब आठ बजे जब पुजारी और अन्य लोग मंदिर का पट (दरवाजा) बंद करने पहुंचे, तब बजरंगबली की प्रतिमा से चांदी का मुकुट गायब मिला। चोरों द्वारा चुराया गया चांदी का मुकुट काफी कीमती बताया जा रहा है, जिसका वजन लगभग 25 से 30 तोला है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों ने आज अपने बयान में कहा है कि गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। मौके से सबूत एकत्र किये गये हैं और आस-पास के संवेदनाशील इलाकों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों और मंदिरों के भक्तों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है। लोगों का बयान है कि शहर के बीच-बीच में मंदिर से इस तरह से चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की कमी को दर्शाता है। उन्होन प्रशसन से जल्दी से जल्दी चोरों को पकड़ने और भगवान का मुकुट बरामद करें की मांग की है।

स्थानीय विपक्षी नेताओं और संगतनो ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब नेताओं और बड़े मंत्रियों के गृह जिले (गृह जिले) में ही मंदिर सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। उल्लेखनीय है कि कवर्धा प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का गृह जिला है।