सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत

Share

अपने एक दाेस्त के साथ नदी नहाने गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बरवाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय विमलेश कुमार पुत्र अशोक पासवान और 19 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र सिकन्दर दोनों इंटर के छात्र थे। दोनों प्रतिदिन कोन में ट्यूशन पढ़ने आते थे। रविवार को भी ट्यूशन पढ़ने के बाद वह दोनों अपने मित्र धीरज के साथ स्कूटी पर सवार होकर 10.30 बजे चांचीकला पुल पार कर रानीडीह स्थिति सोन नदी नहाने पहुंच गए। नहाने के दाैरान विमलेश व अवनीश गहरे पानी में डूब गये। दोनों मित्रों को पानी में डूबता देख धीरज ने चिल्ला लाेगाें काे बुलाया। आसपास के लोग एकत्र हाे गए और किसी तरह दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।