उदयपुर, 13 मई । नीट-2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक प्रकरण और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में बुधवार को उदयपुर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में चेतक सर्कल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने किया। कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से देश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर विफल साबित हुई है।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि प्रदर्शन में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, उदयपुर शहर के पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंकज कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सुवालका, लोकेश चौधरी, खूबी लाल मेनारिया, दलपत सिंह चुंडावत, मोहम्मद अयूब, दीपक सुखाड़िया, बतुल हबीब, देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. कौशल नागदा एवं महेश त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा संगठन महासचिव अरुण टांक, महामंत्री मोहसिन खान, जयप्रकाश निमावत, राजेंद्र शर्मा, राजेश जैन, चंदा सुवालका, विनोद पानेरी, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, ओनार सिंह सिसोदिया, प्रवक्ता पंकज पालीवाल, विकास कच्छारा, सुरेश सोलंकी, हिदायतुल्लाह, मुजफ्फर हुसैन, पंकज पोखरना, अमित श्रीवास्तव, माया सुराणा, सिद्धार्थ सोनी, डॉ. संजीव राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा नहीं करती और पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन को और उग्र करेगी।