सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने में एक गिरफ्तार

Share

सोनभद्र, 17 अप्रैल । जिले के ओबरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राज जायसवाल को कौशांबी जिला से शुक्रवार बीती रात 11 बजे गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को बताया की ओबरा थाना पर एक पीड़ित ने तहरीर देकर बताया था कि प्रयागराज के महुआ कोठी निवासी राज जायसवाल ने उसके निजी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। विरोध करने पर राज जायसवाल ने दोबारा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान थी।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर ओबरा थाने में आईटी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। ओबरा थाना पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू किया और अभियुक्त के गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई।

एसपी ने बताया की अभियुक्त राज जायसवाल को 16 अप्रैल को रात 11:10 बजे कौशांबी जिले के सैनी थाना के सामने ओवरब्रिज हाईवे, कानपुर रोड से दिल्ली भागते समय पकड़ा गया। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है।