हरिद्वार की फिल्म 'एक बहता जीवन' को मिला सम्मान - सरस जनवाद

हरिद्वार की फिल्म ‘एक बहता जीवन’ को मिला सम्मान

Share

हरिद्वार, 06 जुलाई । गंगा किनारे सिक्के ढूंढकर जीवन यापन करने वाले बच्चों की संघर्ष गाथा पर आधारित हरिद्वार की फिल्म ‘एक बहता जीवन’ को हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित देवभूमि अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया।

मनोज शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित तथा प्राची मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में हेमंत पांडे, विजेंद्र काला, हरवीर यादव और अक्षय जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म की जान बने बाल कलाकार मास्टर सक्षम, मास्टर अनंत उर्फ मोनू और मास्टर चीकू के अभिनय को विशेष रूप से सराहा गया।

उत्तराखंड पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल अक्षय के बेटे अनंत उर्फ मोनू के स्वाभाविक अभिनय ने सबका ध्यान खींचा। अनंत के पिता अक्षय ने बताया कि अनंत को बचपन से ही अभिनय का शौक है। परिवार ने हमेशा उसका साथ दिया। राज्य सरकार की फिल्म नीति के कारण अब उत्तराखंड के लोकल कलाकारों को भी बड़ा मंच मिल रहा है। यहां की प्राकृतिक लोकेशन की वजह से फिल्मकार शूटिंग के लिए आ रहे हैं, जिससे हमारे बच्चों को अवसर मिल रहे हैं।

उभरते बाल कलाकार अनंत उर्फ मोनू जल्द ही दो नई फिल्मों ‘अपहरण-2 और ‘मिशन: मासूम शिकार’ में भी नजर आएंगे। दोनों फिल्मों की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।