जोधपुर, 28 अपै्रल । लघु उद्योग भारती की महिला इकाई द्वारा 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 33 महिला शक्तिओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन सभी महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र मे असाधारण उपलब्धियों एवं नवाचारों के माध्यम से उद्योग एवं समाज को एक नई दिशा प्रदान की है।
महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लघु उद्योग भारती की यात्रा एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत किया। उन्होंने महिला उद्यमिता के क्षेत्र मे किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि देश में महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है।
लघु उद्योग भारती की पूरे भारत वर्ष में छह हजार से अधिक महिला सदस्य है। सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा ने महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया।
कार्यक्रम में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा, जोधपुर प्रान्त प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, हरीश लोहिया, प्रान्त सयुंक्त महामंत्री बिन्दू जैन, प्रान्त सचिव मीनू दूगड, महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शक्तियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन नलिनी बंसल ने किया।