ममता बनर्जी के कुशासन से पश्चिम बंगाल को मुक्ति मिलने वाली है:केशव प्रसाद मौर्य

Share

उत्तर प्रदेश में सपा बहादुर अखिलेश यादव चुनावी हार का रिकॉर्ड बना चुके हैं, वह न केवल खुद हारे बल्कि उनके सहयोगी भी हार का स्वाद चखकर जमीन पर आ गए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आप सरकार के पापों से दिल्ली को मुक्ति मिली। बिहार में तेजस्वी यादव भी चुनाव-दर-चुनाव हार का बेजोड़ रिकॉर्ड बना ही रहे हैं। अब इसी रास्ते पर पश्चिम बंगाल की सरकार जाने वाली है।

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि चार राज्यों में कुशासन से छुटकारे के साथ सुशासन की शुरुआत। मुझे पूरा यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भय बनाम भरोसे की इस लड़ाई में जीत भरोसे की ही होगी। जय भाजपा, तय भाजपा, विजय भाजपा – मोदी हैं तो मुमकिन है!