पलामू में डालटनगंज-रांची पर बाइक व ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत

Share

बाइक और ऑटाे की भिड़ंत में एलआईसी एजेंट समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवाें का पाेस्टमार्टम कराकर परिजनाें काे साैंप दिया है।

जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव निवासी केदार प्रजापति के पुत्र 40 वर्षीय प्रदीप कुमार और हमीदगंज निवासी 52 वर्षीय संतोष सिंह बाइक से बुधवार की रात मेदिनीनगर आ रहे थे, जबकि सतबरवा से सवारी लेकर आ रहा एक ऑटो विपरीत दिशा से शहर की ओर जा रहा था। जोरकट-दुबियाखाड़ के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने प्रदीप और संताेष काे मृत घोषित कर दिया। संतोष सिंह एलआईसी एजेंट थे।

हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गुरुवार को पुलिस ने ऑटो को जब्त कर और चालक काे तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिये हैं। परिजनों के अनुसार प्रदीप कुमार अपनी पत्नी और बच्चों को चार पहिया वाहन से घर पर छोड़ा था और किसी काम से मोटरसाइकिल से चियांकी की ओर आया था और वापस लौट रहा था। जबकि संतोष सिंह एलआईसी के काम से सतबरवा की ओर गए थे और वापस घर आ रहे थे। गांव में शोक की लहर है।