पूर्णिया के अमौर में ठनका गिरने से महिला की मौत

Share

पूर्णियां, 26 अप्रैल । अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत सिहालो वार्ड संख्या 15 में बीती रात आए आंधी-तूफान के दौरान ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका रुहाना खातून (35), पति मो. साबीर, निवासी सिहालो वार्ड संख्या 15 है। मृतका के पिता मोहम्मद जहांगीर, निवासी सहनगांव पंचायत धुरपैली ने बताया कि बीती रात तेज आंधी-तूफान के बीच ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से उनकी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं अमौर थाना को दी गई। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

वहीं, सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद मेराज आलम ने अंचल प्रशासन से मृतका के परिजनों को सरकारी राहत अनुदान देने की मांग की है।