पुलिया के नीचे गिरा ट्रेलर, चालक सुरक्षित

Share

खूंटी- सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकेल के पास बुधवार तड़के करीब चार बजे लोहा लदा एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया के नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि ट्रेलर चालक पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर दुर्गापुर से लोहे का सामान लेकर भिलाई की ओर जा रहा था। उसी दौरान तड़के लगभग चार बजे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक को देखकर चालक उसे बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो कर पुलिया के नीचे जा गिरा।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और तोरपा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अच्छी बात रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।