विधायक की मौजूदगी में विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Share

खूंटी, 24 अप्रैल । तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कमड़ा पंचायत के कमड़ा मोड़ में शुक्रवार को नव स्थापित ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सुदीप गुड़िया की मौजूदगी में पूर्व सैनिक ज्वाखीम कंडुलना ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ट्रांसफार्मर की स्थापना क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी और किसानों, विद्यार्थियों, दुकानदारों सहित आम नागरिकों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल विद्युत सुविधा के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास, जनसुविधा और ग्रामीण जीवन में नए उजाले का प्रतीक है।

मौके पर लोगों ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा कर राष्ट्र की रक्षा की है और आज समाज के विकास कार्यों में उनकी सहभागिता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।