धूमधाम से मनाई गई डा अम्बेडकर की 135 वीं जयंती, उनके नाम पर लाइब्रेरी का होगा निर्माण

Share

सुपौल, 14 अप्रैल । भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिला अंबेडकर संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। संस्थान के सचिव चंदन पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के क्रम में जिला पदाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ,अपर समाहर्ता सचिदानंद सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी,मनोहर साहु, एनडीए जिला संयोजक संयोजक नागेंद्र नारायण ठाकुर, नप मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा, अमर कुमार चौधरी, गोविंद पासवान, अमरेन्द्र कुमार अमर, युगल किशोर अग्रवाल,डा विजय शंकर चौधरी, रमेंद्र कुमार रमण, मो जमाल ,रामचंद्र यादव, राजा हुसैन,अभय मिश्रा बंटी,मनमन सिंह,गगन ठाकुर , सुब्रत मुखर्जी, राहुल ठाकुर, लव यादव ,मनोज रजक, मांगैन पासवान, दुर्बल पासवान, सूर्य नारायण राम, ई अमरेंद्र यादव, ललन साह, अरविंद पासवान, जगरनाथ पासवान, अमित अग्रवाल, फेंकन सादा,मो जावेद, राम निरंजन रजक आदि ने डा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी के समक्ष जिला अंबेडकर संस्थान के सचिव द्वारा स्मारक के समीप बाबा साहेब के नाम पर लाइब्रेरी स्थापित करने का अनुरोध किया। डीएम श्री कुमार ने इस कार्य में भरपूर सहयोग करने की बात कही। उन्होंने तत्काल ही उक्त निर्माण योजना को लेकर गांधी मैदान के उत्तरी स्थल का अवलोकन भी किया। साथ ही नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं अन्य गणमान्य से इस बारे में बातचीत की। उन्होंने प्रस्तावित भवन के लिए आर्किटेक्ट से नक्शा और डिजाइन तैयार करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी के इस प्रकार के सहयोगात्मक रवैए से संस्थान के सदस्य एवं स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गई।