किशनगंज, 14 अप्रैल । किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के बाद की गई। छापेमारी किशनगंज, पटना और छपरा स्थित कुल पांच ठिकानों पर की गई। जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की दस सदस्यीय टीम मंगलवार सुबह करीब सात बजे अचानक सदर थाना परिसर स्थित थानाध्यक्ष के सरकारी आवास पहुंची। किशनगंज में छापेमारी टीम का नेतृत्व डीएसपी सुनील कुमार कर रहे थे। टीम ने सरकारी आवास की तलाशी लेने के साथ ही सदर थाना के कुछ पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की।