जगदलपुर, 29 अप्रैल । शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में 4 व 5 मई को होने वाले इनोवेशन महाकुंभ 1.0 को लेकर आज बुधवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। विवि के प्रशासनिक भवन सभागार में आयोजित इस प्रेस कांफ्रेस में कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत विजन 2047 के लिए सशक्त युवा एवं समृद्ध बस्तर की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन होने जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटनराज्यपालरमेन डेका एवं समापन मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा। यह बस्तर संभाग के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं नवोन्मेशी युवाओं में नवाचार, उद्यमिता तथा बहुविषयक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने यह सबसे बड़ा इनोवेशन व स्टार्टअप शोकेस होगा। इस सेंसेटाईजेशन प्रोग्राम में क्षेत्र के विद्यार्थी, नवाचारकर्ता, उद्यमी, शिक्षाविद्, इंडस्ट्री एक्सपर्ट, नीति-निर्माता एक साथ मंच व ज्ञान साझा करेंगे। इसमें बस्तर संभाग के करीब 8000 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम में 1500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं एवं युवा हिस्सा लेंगे तथा शेष सभी रजिस्टर्ड युवाओं के लिए यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया मंचों से जोड़कर इस शोकेस का लाभ दिया जाएगा। इनोवेशन महाकुंभ कार्यक्रम नहीं बल्कि चरणबद्ध एवं योजनाबद्ध तरह से 2 वर्षों तक चलने वाला महा अभियान है।
कुलपति प्रो श्रीवास्तव ने कहा कि कक्षाओं में पढाए जने वाले की ज्ञान की उपयोगिता सिखाना भी हमारा दायित्व है। इनोवेशन, स्टार्टअप, इंटरप्रेयोनरशिप, स्वरोजगार, स्वावलंबन का प्रशिक्षण मूल ज्ञान से अलग नहीं है। प्रो श्रीवास्तव ने बताया कि विवि की ओर से यह एक महज कार्यक्रम नहीं है। बल्कि यह आगे के दो-तीन वर्ष चलने वाले अभियान की शुरूआत है। इस निरंतर प्रयास से बस्तर के इकोसिस्टम बदलने का प्रयास होगा। इनोवेशन महाकुंभ के दूसरे चरण में बस्तर के विभिन्न जिले में मेंटरशिप प्रोग्राम, वर्कशाॅप, इंवेस्टर मीट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेषकर आईआईटी भिलाई की पूरी टीम अपने 51 माईनर फोरेस्ट प्रड्यूस के वेल्यू एडिशन के लिए बनाई गई माडर्न टेक्नाॅलाॅजी पर आधारित मशीनों की प्रदर्शनी लगाएगी। युवाओं को सरकार की योजनाओं और इनोवेशन आधारित व्यापार की सम्भावनाओं को समझाने के लिए सीएसआईटीसी, एमएसएमइर्, माईनर फोरेस्ट प्रड्युस ट्रेडिंग एण्ड डिवलेपमेंट फडेरेशन, ईको टूरिज्म जैसे सरकार के विभागों के स्टाॅल लगाए जाएंगे। इस दौरान युवाओं को सरकार के संबंधित स्कीम की भी जानकारी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न सत्रों में केंद्र व राज्य के विभिन्न विभागों के मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बेस्ट आईडिया एवं स्टार्टअप को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में विवि के पीएम उषा एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के अतिरिक्त आईआईटी भिलाई, एनआईटी रायपुर, आईआईएम रायपुर, सीजीकॉस्ट, स्वाबलंबी भारत अभियान, एमएफसीसी, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय जैसी संस्थानों की सहभागिता रहेगी। देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं के ट्रेनर इनोवेशन और स्टार्टअप को लेकर प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। प्रत्येक प्रतिभागी को कम्पेडियम भी दिया जायेगा। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों व अन्य संस्थाओं के विद्यार्थी एवं उद्यमिता, इनोवेशन एवं स्टार्टअप से जुड़े लोगों की प्रतिभागिता होगी। विशेषकर आईआईटी मद्रास के इन्क्यूबेट स्टार्टअप टीमें हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर स्टूडेंट्स को मार्केट प्लेस से कनेक्ट करने के उद्देश्य से टीआईई के रायपुर चैप्टर नया आई क्रियेट गुजरात जैसे अनेक उद्योगों, कम्पनियों स्टार्टअप, ईको सिस्टम को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं से विवि का एमओयू भी होगा।
प्रेस वार्ता में प्रो. शरद नेमा, डाॅ. विनोद कुमार सोनी, डाॅ. सजीवन कुमार एवं स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य उपस्थित थे।