लव जिहाद के विरुद्ध विहिप,बजरंग दल कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Share

बाराबंकी, 17 अप्रैल । बाराबंकी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लाजपतनगर के श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारम्भ हुआ प्रदर्शन पटेल तिराहे पर जा कर समाप्त हुआ। बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्ती व भगवा ध्वज लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। पटेल तिराहे पर विरोध प्रदर्शन और उग्र हो गया जहां पर कार्यकर्ताओं ने विकृत जिहादी मानसिकता का पुतला दहन किया।

नायब तहसीलदार राजीव वर्मा एवं सीओ सदर संगम कुमार ने पटेल तिराहे पर कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया।

कहा गया कि देश में समाज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक है। नासिक के टी सी एस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला की ही एक कड़ी है। अनेक नगरों से लव जिहाद,वन भूमि,सार्वजनिक भूमि,सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जा, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना,अधिक मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर हिंदू परिवारों के उत्पीड़न,जनजाति की अवयस्क बालिकाओं का शोषण आदि अनेक प्रकार की घटनाएं इसी मानसिकता की उपज हैं।

महामहिम राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद,धर्मांतरण,राष्ट्र विरोधी,अवैध,आपराधिक और सद्भाव भंग करने की इस मानसिकता विरुद्ध शीघ्र व उचित कार्रवाई की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश,जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य,जिला मंत्री राहुल कुमार, बजरंग दल विभाग संयोजक अखंड प्रताप,सहसंयोजक ब्रह्म प्रकाश,जिला संयोजक राहुल विक्रम,जिला सहसंयोजक तुषार तिवारी,अमित गुप्ता,विनय,सौरभ,राजेंद्र,रूपचंद,तुलसीराम,कमलेश,नेहा,ज्ञाने श्वरी,अवधेश,मनीष,आदर्श,विवेक,सचिन सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।