राजधानी में फिर बढ़ा प्रदूषण, 266 एक्यूआई दर्ज - सरस जनवाद

राजधानी में फिर बढ़ा प्रदूषण, 266 एक्यूआई दर्ज

Share

नई दिल्ली, 03 अप्रैल । पिछले कई दिनों से बारिश और हवा के चलते राजधानी की साफ आबोहवा में एक बार फिर प्रदूषण घुल गया है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 266 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दैनिक एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार राजधानी में धूर भरी आंधी के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इस संबंध वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उपसमिति ने बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और फिलहाल ग्रैप एक की पाबंदियां नहीं लागू करने का फैसला किया है।

आयोग ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में आज दोपहर 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 266 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। कल दिल्ली का औसत एक्यूआई 194 था, जो आज 266 तक बढ़ गया। इस तेज़ बढ़ोतरी का मुख्य कारण सुबह के समय आए धूल भरी आंधी को माना गया।उप-समिति ने शाम 4:15 बजे बैठक बुलाकर स्थिति का विश्लेषण किया।

मौसम विभाग औऱ आईआईटीएम की पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल रात हल्की बारिश की संभावना है। जिससे एक्यूआई में सुधार होने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सब कमेटी ने बयान जारी करते हुए कहा कि फिलहाल स्टेज -I ग्रैप लागू करने की आवश्यकता नहीं है। आयोग दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रख रहा है।