अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, कम से कम 30 लोग घायल

Share

अलवर (राजस्थान), 14 अप्रैल । अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कम से कम 30 लोग घायल हो गए। यह हादसा राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान स्थित चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के पास इंदौर से दिल्ली जा रही एक ट्रेवल बस के आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से टकराने से हुआ।

मृतकों में बस चालक, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचआई ए की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पिनान के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अलवर और जयपुर रेफर किया गया है। थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया प्रारम्भिक सूचना में ड्राइवर के नींद आने से हादसा हुआ है।