इतिहास के पन्नों में 24 अप्रैल : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन

Share

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन 24 अप्रैल को देशभर में उत्सव की तरह मनाया जाता है। वर्ष 1973 में इसी दिन जन्मे सचिन को करोड़ों क्रिकेट प्रेमी ‘क्रिकेट का भगवान’ मानते हैं और उनके इस खास दिन पर प्रशंसकों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो उनकी महानता को दर्शाता है।

उनकी बल्लेबाजी शैली, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक प्रेरणास्रोत बना दिया। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और देश को अनेक ऐतिहासिक जीत दिलाईं।

आज भी सचिन तेंदुलकर नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत तक, हर जगह उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं और उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1877 – रूस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 – पोलैंड की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया।

1926 – बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर।

1954 – ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। कीनिया के विद्रोहियों ने देश में रहने वाले गोरे लोगों के खिलाफ गुरिल्ला अभियान चलाया था, जिसे उन्होंने माउ माउ नाम दिया था।

1954 – आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1960 – दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मौत।

1962 – एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।

1967 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे। पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।

1970 – चीन का पहला उपग्रह डांग फांग हांग लांच किया गया।

1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।

1998 – क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।

2002 – अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।

2003 – तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।

2006 – नेपाल में संसद बहाल।

2007 – हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।

2008 – नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।

2013 – बांग्ला देश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत।

जन्म

1888 – विष्णु राम मेधी – भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

1908 – वायलेट अल्वा – भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।

1909 – टीका राम पालीवाल – राजस्थान के भूरपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।

1928 – राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता|

1929 – शम्मी – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।

1934 – डी. जयकान्तन – प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार थे।

1938 – मैक मोहन – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1940 – अजीज क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।

1956 – शरद अरविंद बोबडे – भारत भूतपूर्व 47वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

1956 – तीजनबाई – छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और ‘पण्डवानी’ की ‘कापालिक शैली’ की गायिका।

1973 – सचिन तेंदुलकर – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1973 – प्रमोद सावंत – भारतीय राजनीतिज्ञ और गोवा के मुख्यमंत्री।

1945 – लैरी टेस्लर – अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।

निधन

1934 – सी. शंकरन नायर – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।

1942 – दीनानाथ मंगेशकर – मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता, गायक, शास्त्रीय संगीतज्ञ तथा नाट्य संगीतकार थे।

1944 – शिवप्रसाद गुप्त – हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।

1960 – अन्ना साहब भोपटकर – प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।

1972 – जामिनी रॉय – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।

1974 – हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’

2009 – महात्मा रामचन्द्र वीर – एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।

2011 – सत्य साईं बाबा – आध्यात्मिक गुरु।

2022 – के. शंकरनारायणन – महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल थे।

महत्वपूर्ण अवसर

-मानव एकता दिवस।