सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में एसआईआर के खिलाफ एमडीएमके की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा - सरस जनवाद

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में एसआईआर के खिलाफ एमडीएमके की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा

Share

इसके पहले 11 नवंबर को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि आप लोग ऐसा दिखा रहे हैं कि देश में पहली बार मतदाता सूची बन रही है। यह काम एक संवैधानिक संस्था कर रही है। अगर इसमें कोई कमी है तो चुनाव आयोग को बताइए, वो उसमें सुधार कर देंगे।

कोर्ट ने विभिन्न उच्च न्यायालय को निर्देश दिया था कि बिहार और दूसरे राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित करें।

डीएमके के सचिव आरएस भारती, सीपीएम के तमिलनाडु राज्य के सचिव पी शणमुगम, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता मोस्तारी बानू और तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन ने याचिकाएं दायर की हैं।