फिरोजपुर में आरएसएस कार्यकर्ता का हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया - सरस जनवाद

फिरोजपुर में आरएसएस कार्यकर्ता का हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

Share

फिरोजपुर में 15 नवंबर की रात अज्ञात युवकों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जतिन काली को घेरा। पुलिस को देखकर उसने बाइक भगा ली और फायर किया, एक बुलेट पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे में लगी है। पुलिस ने टांग में गोली मार जतिन को बाइक से गिराया और गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

एसएपी ने बताया कि काली ने ही नवीन की हत्या की साजिश रची थी और हमलावरों को एक लाख रुपये दिए थे। उसके पास से एक बाइक और 32 बोर का पिस्टल बरामद करके जब्त कर लिया गया है। इस केस में अभी तक कनव, हर्ष और अब जतिन काली को पकड़ा जा चुका है। जतिन से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उसकी नवीन के साथ क्या दुश्मनी थी और उसने उसे क्यों मरवाया।