प्रयागराज: तालाब में मछली पकड़ते समय वृद्ध की डूबने से मौत - सरस जनवाद

प्रयागराज: तालाब में मछली पकड़ते समय वृद्ध की डूबने से मौत

Share

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव निवासी राम लखन(60) सोमवार को अपने घर से बहमलपुर चकिया गांव में स्थित एक तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया। वहां अचानक वह गहरे पानी में चला गया और उसमें डूबने लगा। जबतक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते वह गहरे पानी में समा गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम उसे किसी तरह बाहर निकलवाया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर शव का पंचनामा करके विधिक कार्रवाई की।