यमुनानगर: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की बुआई में मिलेगा लाभ - सरस जनवाद

यमुनानगर: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की बुआई में मिलेगा लाभ

Share

यमुनानगर: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की बुआई में मिलेगा लाभ

यमुनानगर, 25 जून (हि.स.)। प्री मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खेतों में ही रही धान की बुवाई के लिए पानी भी जमा हो गया है। बारिश से आमजन को भी गर्मी और उमस के मौसम में बिजली के कट लगने से राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ यमुनानगर व आसपास के इलाकाें में मंगलवार रात से हाे रही बारिश ने निगम के सभी दावों की पोल खोल दी। सीवरेज बंद होने से यमुनानगर-जगाधरी की कई कालोनियों के घरों में गन्दा पानी घुस गया। इस पर लोगों ने निगम की कार्यशैली और बारिश की तैयारियांओं को लेकर सवाल उठाए।

जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक आदित्य डबास ने बुधवार को बताया कि प्री मानसून की बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है और अब धान की बुवाई के लिए यह उपयुक्त समय है। जिसमें खेतों में अच्छी मात्रा में पानी भर गया है। किसानों को अब बिजली के कट लगने से भी नहीं झूझना पड़ेगा।

बारिश से यमुनानगर- जगाधरी शहर के आजाद नगर, लाजपत नगर, खालसा कॉलेज रोड, टैगोर गार्डन, प्रोफेसर कॉलोनी सहित कई कालोनियों में पानी भर गया। जिसके चलते कालोनी वासियों ने नाराजगी जाहिर की और नगर निगम की कार्यशाली पर सवाल उठाए।

लोगों का कहना कि अगर इसी तरह से 24 घंटे बारिश और चली तो घरों के अंदर रहना मुश्किल हो जाएगा। पहले भी बारिश से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले समय पर नालों और सिवरेज की सफाई न होने से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों और घरों में घुस गया है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।

—————