राजगढ़ः भैंसवामाता मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार - सरस जनवाद

राजगढ़ः भैंसवामाता मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Share

राजगढ़ः भैंसवामाता मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

राजगढ़, 14 जून (हि.स.)। लीमाचैहान थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी संसाधानों के आधार पर दस दिन पहले भैंसवामाता मंदिर की दानपेटी से राशि चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया जबकि दो सदस्य फरार बताए गए है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आई-20 कार और 25 हजार रुपए नकद जब्त किए है।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने शनिवार को भैंसवामाता मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 4 जून की रात अज्ञात बदमाश भैंसवामाता मंदिर परिसर में रखी हुई दानपेटी से लगभग 75 हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीव्ही.फुटेज के आधार पर राजस्थान के राजसमंद में दबिश देकर बाबूलाल पुत्र छगनलाल भील निवासी ग्राम बनई राजसमंद, मनीष पुत्र प्यारेलाल पालीवाल निवासी मोरबड़ राजसमंद और गेहरीलाल पुत्र बोलीराम कुमावत निवासी खटामला राजसमंद को गिरफ्तार किया जबकि आशू उर्फ आशाराम गरासिया निवासी गोगुंदा राजस्थान और महेन्द्र गरासिया निवासी पिंडावड़ा राजस्थान फरार बताए गए है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 9 लाख रुपए कीमती घटना में प्रयुक्त आई-20 कार व 25 हजार रुपए नकद जब्त किए है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी अनिल राहोरिया, एएसआई संतोष मंडलोई, अनिल सिसोदिया, प्रआर.जितेन्द्र, अमित, दिवाकर, आकाश, पंकज, रमेशचंद्र, आर.गौतम, रवि सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

—————