तेन्दू पत्ता तोड़ने गये युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत

Share

तेन्दू पत्ता तोड़ने गये युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत

रायगढ़ , 8 मई (हि.स.)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंगारी मे तेन्दू पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण पीलांबर राठिया आज सुबह तेन्दु पत्ता तोड़ने भलवाही पथरा जंगल गया था । भलवाही पथरा के जंगल मे स्थित पेड़ का तेन्दु पत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था । तेन्दु पेड़ के बगल मे 11 केवी का तार गुजरा है। पत्ता तोड़ते पेड़ का डगाल तार की चपेट में आने से करंट लगने से ऊपर से युवक जमीन में गिरा। जिसे तत्काल इलाज हेतु शासकीय अस्पताल घरघोड़ा लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बताया कि पीलांबर राठिया की मौत हो गई है। परिजनों ने घरघोड़ा पुलिस को घटना की सुचना दी है । परिजनों की सुचना पर थाना मे मर्ग कायम कर लिया गया है। एएसआई खेमराज पटेल मामले की जाँच मे जुट गये है।