रामानंद तिवारी बने सांसद प्रतिनिधि

Share

रामानंद तिवारी बने सांसद प्रतिनिधि

खूंटी, 4 मई (हि.स.)। खूंटी के जानेमाने अधिवक्ता और कांग्रेस के पूर्व महामंत्री रामानंद तिवारी को सांसद कालीचरण मुंडा ने दक्षिणी पूर्व रेलवे जोन की परामर्शदात्रि समिति का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है।

तिवारी को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, सहकरिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, सुनीता गोप, ओमप्रकाश मिश्रा, गोपाल भगत सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

—————