जयपुर, 12 नवंबर । राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी को कहा है कि वह भूखंड के नियमितीकरण के लिए 17 माह से लंबित आवेदन पर साठ दिन में फैसला करे। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह आदेश हरीश कुमार की याचिका पर दिए।
याचिका में अधिवक्ता डीडी खंडेलवाल ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने टोंक रोड पर स्थित स्कीम संख्या विष्णु गार्डन के भूखंड संख्या 1 के नियमितिकरण के लिए 9 जून 2025 को जेडए में आवेदन किया था। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जेडीए के अधिकारियों ने भूखंड नियमित करने को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जेडीए के सक्षम अधिकारी को साठ दिन में आवेदन पर निर्णय करने को कहा है।
