डीईओ कार्यालय में एसीबी का छापा, बाबू घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Share

डीईओ कार्यालय में एसीबी का छापा, बाबू घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायगढ़, 5 मई (हि.स.)। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज सोमवार को एसीबी की टीम ने छापामार कर बाबू को रंगे हाथों घूस लेते ग‍िरफ्तार क‍िया है। गिरफ्तार मोहम्मद फरीद फारुखी सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है। एसीबी टीम पीड़‍ित से 15 हजार रुपये घूस लेते बाबू को ग‍िरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

पीड़ित ने एसीबी को श‍िकायत में बताया क‍ि काम के एवज में डीईओ दफ्तर में पदस्थ आरोपि‍त बाबू मोहम्मद फरीद फारुखी को पांच हजार रुपये पहले दे चुका है। आरोप‍ित बाबू 10 हजार रुपये की मांग कर दबाव बना रहा था। शिकायत के बाद एसीबी ने उसे केमिकल लगे हुए नोट

दिए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज छापा मार कर घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर ल‍िया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है।

—————