दुर्गुकोंदल में शासकीय अस्पताल के पीछे नवजात का एक भ्रूण मिला
कांकेर, 26 मई (हि.स.)। जिले के दुर्गुकोंदल में शासकीय अस्पताल के पीछे 6 से 7 महीने का एक भ्रूण मिला है। अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ने भवन के पीछे आज साेमवार काे भ्रूण को देखने के बाद उसने तुरंत ब्लॉक के अधिकारियाें को इसकी सूचना दी। मेडिकल ऑफिसर ने दुर्गकोंदल थाने को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया।
थाना प्रभारी के अनुसार, भ्रूण लगभग 6 से 7 माह का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज कांकेर भेजा। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि, किसी महिला ने सामाजिक भय या बदनामी की वजह से गुप्त अबॉर्शन कराया होगा। इसके बाद भ्रूण को अस्पताल के पीछे फेंक दिया गया। पुलिस आसपास के इलाकों में महिलाओं की चिकित्सकीय जांच और पूछताछ कर रही है। इससे भ्रूण की मां का पता लगाया जा सकेगा। भ्रूण की जांच के बाद उसका अंतिम संस्कार दुर्गुकोंदल में कर दिया गया है।
—————