भाजपा ने शहीद स्मारक में मुरकीनार हमले में बलीदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया

Share

भाजपा ने शहीद स्मारक में मुरकीनार हमले में बलीदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया

जगदलपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा बुधवार को जगदलपुर में स्थित शहीद स्मारक जाकर भाजपाइयों ने मुरकीनार पुलिस कैंप हमले में बलीदानी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, श्रीनिवास राव मद्दी ,संतोष बाफना, श्रीनिवास मिश्रा, योगेंद्र पांडे, रजनीश पानीग्राही, खेमसिंह देवगन, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, मनोहरदत्त तिवारी, शशिनाथ पाठक, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, राणा घोष, निर्मल पानीग्राही, संतोष गौर अविनाश सिंह गौतम, अभिलाष यादव, सुरेश मिश्रा, गुलाम अशरफ, वीरेंद्र जोशी, प्रमिला कपूर, बृजेश कपूर, वेंकटेश राव, विनायक बेहरा, संतोष गौर, अनिमेष सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि 16 अप्रैल 2006 को प्रातः करीबन 9:30 बजे अज्ञात सशस्त्र नक्सली ने तोमर बस ट्रेवल्स बस को आवापल्ली एवं मुरकीनार के मध्य रोककर एवं उक्त बस में सवार होकर थाना उसूर के ग्राम मुरकीनार पुलिस कैंप पर अचानक हमला कर फायरिंग की गई। पोस्ट पर संत्री ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा भी आत्मरक्षाथ फायर किया गया। लेकिन नक्सलियों द्वारा मुरकीनार कैंप स्थित पंचायत भवन एवं आश्रम को भी चारों ओर घेरकर हमला किया गया। उक्त मुठभेड़ में 9वी वाहिनी ए कंपनी छसबल के चार पुलिस कर्मी एवं 7 एसपीओ शहीद हो गए तथा एक पुलिस कर्मी व तीन एसपीओ घायल हो गए। नक्सली पोस्ट से एके 47-4 नग. इंसास राइफल एक नग, एसएलआर 14 नग, एलएमजी रायफल एक नग, 303 राइफल 25 नग, 9 एम एम स्टेन गन 2 नग, 9 एमएम पिस्टल 1, एच ई ग्रेनेड 12 नाग, राइफल ग्रेनेड 10 नग, ट्यूब लांचर 10 नग, माइक्रोफोन मोटोरोला जी एम 300-1नग, नाइट विजन डिवाईस 1नग 2″मोटार 1 नग, एचई बम 12 नग, पैराबम 2 नग एवं अन्य सामग्री लूट कर ले गए। इसके दो वर्ष बाद, 16 अप्रैल 2008 को बीजापुर थाना क्षेत्र के पामेड़ के जंगल और खेतों में मुखबिरी के संदेह में 6 निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर दी गई। इन सभी बलिदानियाें और निर्दोष दिवंगत आत्माओं को आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धांजलि एवं दो मिनट मौन रख कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

—————