मदार-पालनपुर रेलखंड पर रेलसेवाएं बहाल
जोधपुर, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर खारवा चांदा-बांगडग्राम स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 407 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए तीन मार्च को लिया जाने वाला ट्रेफिक ब्लॉक तकनीकी कारणों से रद्द किया जाता है। जिसके कारण आंशिक रद्द/रेगुलेट रेलसेवाए बहाल रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा व गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा तीन मार्च को निर्धारित समयसारिणी के अनुसार ही संचालित होगी।