बस्ती पार कर जंगल पहुंचे हाथी

Share

बस्ती पार कर जंगल पहुंचे हाथी

चतरा, 17 मार्च (हि.स.)। तीसरे दिन भी सोमवार को दोनों जंगली हाथी पत्थलगडा के जंगलों में डेरा डाले रहे। हाथियों की गतिविधियों का ग्रामीण लगातार निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग की टीम भी हाथियो की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

रविवार की रात दोनों हाथी सिमरिया के सिलहटी जंगल से पत्थलगडा के शीतलपुर गांव पहुंचे। देवरिया टांड में टमाटर की खेती को रौंदते हुए बिरहोर टोला के समीप तालाब में जलक्रीड़ा करते हुए में बरवाडीह के सिमर तरी होते बकुलिया पार कर सुभाष चौक के नजदीक से बाजार टांड के नीचे से लेखराज टाइगर के घर के पीछे से पत्थलगडा बस्ती के रास्ते रिलायंस टावर पार कर गुंजरीगेट के रास्ते बनवारा पहुंचे।

इसके बाद अनगडा और कुब्बा गांव के सीमाने में चिंगिया आहर पहुंचे। उसके बाद कुबा बागीचा होते चरहेत जंगल पहुंच गये। आज दिनभर दोनों हाथी पत्थलगडा और गिद्धौर के सीमांत चरहेत जंगल में ही डेरा डाले रहे। हाथियों के आसपास वन विभाग की टीम भी रही। वनरक्षी संजय कुमार ने कहा कि सभी लोगों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। अनावश्यक लोग जंगल में नहीं जाएं और हाथियों को भगाने के लिए पटाखे का प्रयोग नहीं करें। इससे हाथी उग्र हो जाएंगे और जानमाल की क्षति की संभावना होगी। हाथियों के किए गए नुकसान का आकलन विभाग कर रही है। ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

—————