एक तरफा प्यार में युवक ने कीटनाशक का सेवन किया, स्थिति गंभीर

Share

एक तरफा प्यार में युवक ने कीटनाशक का सेवन किया, स्थिति गंभीर

कोंडागांव, 23 दिसंबर (हि.स.)। जिले के कलेक्टर कार्यालय के सामने एक तरफा प्यार में युवक ने आज कीटनाशक का सेवन कर लिया है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान लोकेश दीवान उम्र 28 वर्ष निवासी मारागांव के रूप में उसकी शिनाख्त हुई है। युवक ने बताया कि वह एक लड़की से बेहद प्यार करता है, लेकिन युवती उसकी भावनाओं को नजरअंदाज कर रही थी। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। युवक का जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉ. हिमांशु नाग ने बताया युवक ने ज्यादा मात्रा में कीटनाशक का सेवन कर लिया है, जिसके कारण युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

—————