देश के लिए संत गाडगे बाबा के योगदान को नहीं भूला जा सकताः कर्मवीर सिंह

Share

देश के लिए संत गाडगे बाबा के योगदान को नहीं भूला जा सकताः कर्मवीर सिंह

रांची, 20 दिसंबर( हि. स.)। महान संत एवं समाज सुधारक बाबा संत गाडगे महाराज के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पुष्प अर्पित किया गया।

संगठन महामंत्री ने कहा गाडगे महाराज समाज सुधारक थे, जिन्होंने गरीबों और दलितों के बीच अज्ञानता, अंधविश्वास और अस्वच्छता के उन्मूलन के लिए काम किया। इस संत ने मनुष्य में भगवान की तलाश की, धर्मशालाओं, अनाथालयों, आश्रमों और अनाथों के लिए विद्यालयों की शुरुआत विभिन्न स्थानों पर की। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त अज्ञानता, अंधविश्वास, भोली-भाली मान्यताओं, अवांछित रीति-रिवाजों और परंपराओं को दूर करने के लिए समर्पित कर दिया। इसके लिए उन्होंने कीर्तन का मार्ग अपनाया। उनके उपदेश भी सरल और सहज होते थे। उन्होंने हमेशा कहा कि ‘मैं किसी का गुरु नहीं हूं, मेरा कोई शिष्य नहीं है’। अपने विचारों को सरल और भोले-भाले लोगों तक पहुंचाने के लिए वे ग्रामीण भाषा का प्रयोग करते थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशांक राज,जोगेंद्र लाल, राजीव राज लाल, राकेश कुमार राम,मनीष दुबे,रुपेश सिन्हा, संजय चौधरी,सुबोधकांत,प्रिंस कुमार,पवन पासवान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————