अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता - सरस जनवाद

अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता

Share

अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता

ऋषिकेश, 23 दिसंबर (हि.स.)। ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साेमवार काे अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती महोत्सव का कार्यक्रम भाषण निबंध एवं चित्रकला का आयोजन कर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि देवी अहिल्याबाई के पराक्रम, शासन व्यवस्था, उनकी धर्मपरायणता आदि विषयों को घर-घर पहुंचाया जाएगा। देवी अहिल्याबाई अपने शौर्य के कारण देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचानी जाती हैं। अहिल्याबाई आदर्श नारी शक्ति की प्रतीक हैं। सर्वसमावेशी राज्य संचालन का उन्होंने आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके व्यक्तित्व की विशालता है कि उनकी दृष्टि सदा अखिल भारतीय रही। देश की एकता और एकात्मता का दर्शन उन्होंने कराया है। अहिल्याबाई होलकर चित्रकला प्रतियोगिता में क्रमशः विक्की चौधरी, स्वप्निल जोशी, विपिन कबसूड़ी ने प्रथम, द्वितीयं एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। देवी अहिल्याबाई होल्कर निबंध प्रतियोगिता में स्वप्निल जोशी, विपिन कपसूडी एवं अभिनव सकलानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।