सड़कों से अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाया गया - सरस जनवाद

सड़कों से अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाया गया

Share

सड़कों से अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाया गया

रायगढ़, 22 दिसंबर (हि.स.)। नाली के ऊपर दुकान सड़क बाधा एवं अतिक्रमण करने वालों पर निगम की टीम के द्वारा आज रविवार को लगातार पांचवे दिन कार्यवाही जारी है।

निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रीय के निर्देशानुसार आज दोपहर निगम के तोडू दस्ता और यातायात पुलिस की टीम के द्वारा शहीद चौक से सिग्नल चौक तक एवं सिग्नल चौक से चक्रधर नगर चक्रधर नगर से कलेक्ट्रेड ओर कलेक्ट्रेड से डिग्री कॉलेज तक कार्यवाही की गई।

इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करके मार्ग को संकुचित करने वाले लगभग 20 गुमटी ठेला और अवैध बैनर होर्डिंग पर जब्ती और दो दुकानदारों से 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा टीम ने आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

—————